अलवर , फरवरी 07 -- राजस्थान में अलवर के सेंट्रल जेल में रात्रि गश्त के दौरान मोबाइल फोन और डाटा केबल बरामद होने से जेल में हड़कंप मच गया। जेल सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जेल के कार्मिक वार्डों में गश्त कर रहे थे। इस दौरान वार्ड नंबर-आठ और नौ के बीच मंदिर के ऊपर किसी वस्तु के नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी ।इस पर हल्का नंबर-दो प्रभारी मनोज शर्मा सहित ड्यूटी स्टाफ मौके पर पहुंचा और टॉर्च की रौशनी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वार्ड नंबर-नौ के सामने मंदिर के ऊपर मिट्टी के रंग का एक संदिग्ध लावारिस पैकेट मिला। जांच के बाद पैकेट को सील कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित