सुलतानपुर , मार्च 27 -- अमेठी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी को फर्जीवाड़े के मामले में न्यायालय द्वारा जेल भेजे जाने के बाद देर रात तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यायालयीय सूत्रों के अनुसार चंद्रमा देवी ने हाईकोर्ट के निर्देश पर एसीजेएम चतुर्थ की अदालत में समर्पण किया था, जहां उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। इसके बाद प्रभारी जिला जज की अदालत में अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसे भी अदालत ने निरस्त कर दिया। नियमित जमानत पर सुनवाई के लिए 30 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है।

जेल भेजे जाने के बाद गुरुवार रात करीब 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। हाई बीपी सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के चलते उन्हें एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित