भीलवाड़ा , सितम्बर 18 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय जैन की अध्यक्षता में जेल निरीक्षण बोर्ड के सदस्यों ने जिला कारागृह भीलवाड़ा का शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश अभय जैन ने जेलर हीरा लाल से बंदियों के स्वास्थ्य और उन्हें दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कारागृह में किसी विशेष जाति या धर्म से संबंधित कैदी के प्रति विशेष व्यवहार किये जाने या बंदियों को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति, जाति, वर्ग या लिंग के आधार पर वर्गीकृत किये जाने के संबंध में भी जेलर से विशेष रूप से पूछताछ की गयी।

इसके साथ ही, जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अन्य जेल निरीक्षण के सदस्यों ने परिसर में सीवरेज, बैरकों की सामान्य मरम्मत, साफ-सफाई बनाये रखने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों और जेलर को उचित दिशा-निर्देश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित