ताशकंद , अक्टूबर 19 -- अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली खुफिया जानकारी पर रोक लगाने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को इस बात से इनकार किया कि यूक्रेन के साथ खुफिया जानकारी साझा करने पर कोई रोक लगाई गई थी। उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से रूस के साथ युद्ध समाप्त करने पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

यूक्रेन के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि रूस के मिसाइल हमलों का मुकाबला करने में मदद के लिए अमेरिका ने कुछ समय के लिए खुफिया जानकारी भेजना रोक दिया था, रुबियो ने पत्रकारों से कहा, "इसमें कोई रोक नहीं लगी थी।"श्री रुबियो ने ये बातें उजबेकिस्तान दौरे पर कही।

इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रविवार को अमेरिकी मीडिया से कहा था कि तीन दिन के निलंबन के बाद अमेरिका ने यह रोक हटा ली है।

उज्बेकिस्तान दौरे पर गए श्री रुबियो से जब यूक्रेन के उन दावों के बारे में पूछा गया कि अमेरिका ने रूसी मिसाइल हमलों से जुड़ी खुफिया जानकारियां देना तीन दिनों के लिए रोक दिया था, तो उन्होंने कहा, "अमेरिका की तरफ से ऐसी कोई रोक नहीं लगाई गई थी।"श्री रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुख्य उद्देश्य इस युद्ध का अंत करना है। उन्होंने कहा, "श्री जेलेंस्की, रूस और हम सभी को जिस एक बात पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वह है इस पांच वर्ष पुराने युद्ध को खत्म करना। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसी को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है।"दूसरी ओर, श्री ट्रंप ने एक बार फिर श्री जेलेंस्की पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर श्री ट्रंप ने लिखा कि वह रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं लेकिन श्री जेलेंस्की को इसकी कोई परवाह नहीं है।श्री ट्रंप ने आरोप लगाया, "सच तो यह है कि यूरोप से मिल रहे भारी-भरकम फंड के दम पर श्री जेलेंस्की इस युद्ध को खत्म ही नहीं करना चाहते। वे जानते हैं कि रूसी डीजल रिफाइनरियों पर हमलों से अमेरिका समेत दुनिया भर के डीजल बाजार को भारी नुकसान पहुंच रहा है, फिर भी वे जानबूझकर उन्हें निशाना बना रहे हैं।"इससे पहले, श्री जेलेंस्की ने दावा किया था कि अमरीका ने तीन दिनों तक खुफिया मदद रोक दी थी, जिससे यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइल हमलों का खतरा बढ़ गया था। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अमरीका ने अब यह रोक हटा ली है और इसके लिए वे आभारी हैं।दूसरी तरफ, अमरीकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने श्री जेलेंस्की के इस दावे को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। वहीं, एलन मस्क ने भी स्पष्ट किया है कि 'स्टारशील्ड' सैटेलाइट सेवाओं में आई किसी भी रुकावट के लिए अमरीकी सरकार जिम्मेदार होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित