चेन्नई , अक्टूबर 05 -- बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म का ट्रेलर रजनीकांत के सिग्नेचर स्वैग, दमदार अंदाज और जबरदस्त एक्शन से भरपूर है।

ट्रेलर में विद्या बालन का नया और दमदार अवतार भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रजनीकांत के साथ नजर आ रहीं विद्या बोल्ड लुक में दिखाई दे रही हैं। छोटे हेयरस्टाइल, डार्क स्टाइलिंग और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस के साथ उनका किरदार कांता दर्शकों में उत्सुकता पैदा करता है।

रजनीकांत और विद्या बालन पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकारों की जोड़ी और उनके किरदारों के बीच का रिश्ता फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। विद्या का रहस्यमयी किरदार 'जेलर' की दुनिया में एक नई परत जोड़ता नजर आ रहा है।

रजनीकांत की मास अपील, नेल्सन दिलीपकुमार की निर्देशन शैली और विद्या बालन के नए अवतार ने 'जेलर 2' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित