रांची , जनवरी 29 -- झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) डिप्लोमा बैकलॉग परीक्षा और रिजल्ट में देरी के गंभीर विषयों पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लिया है।

सत्र 2017-20 से लेकर 2022-25 तक के सभी डिप्लोमा बैकलॉग छात्र छात्राओं का परीक्षा के लिए 6 महीने पहले फार्म भरवाकर परीक्षा ना कराना और जो भी परीक्षाएं हुई है उनका रिजल्ट नहीं जारी करने के विषय को लेकर टेक्निकल छात्र संघ ने दिसंबर में ई-मेल के माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय एवं संबंधित विभागों को अवगत कराया था।

परीक्षा नहीं होने से सभी छात्रों का कैरियर बर्बाद हो रहा है और समय पर रिजल्ट नहीं जारी होने से बहुत से छात्र छात्राओं का किसी भी कंपनी में जिसमें प्लेसमेंट होकर चयनित हुए हैं वह भी खत्म हो रहा है।

टेक्निकल छात्र संघ के अध्यक्ष- अभिषेक बनर्जी ने इससे पहले भी कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों से जुड़े समस्याओं को लेकर अवगत कराया है लेकिन कोई असर नहीं है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों को सिर्फ एमओयू करने से मतलब रहता है। हजारों गरीब छात्र छात्राएं परीक्षा की आस लगाए बैठे हैं लेकिन किसी को भी इसका फिक्र नहीं है।

छात्र नेता- तुलसी महतो ने भी इन विषयों पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन में कर्मचारियों की कमी रहने से सभी काम विलम्ब होते आ रहे हैं और समय पर रिजल्ट नहीं मिल पाना या परीक्षा ना होना यह बिल्कुल ही निंदनीय है और लापरवाही दर्शाता है। हमारा मांग है जल्द से जल्द सभी पेंडिंग परीक्षा को कराने के बाद सभी पेंडिंग रिजल्ट को जारी किया जाए जिससे गरीब छात्रों का समय और कैरियर बर्बाद ना हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित