सिडनी , जून 26 -- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स होप्स ने सिडनी सिक्सर्स के मुख्य कोच का पद संभालने के दो महीने से भी कम समय में इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ब्रिस्बेन हीट और क्वींसलैंड बुल्स के मुख्य कोच के तौर पर तीन साल के अनुबंध के साथ घर लौटने का फैसला किया है। होप्स को चार मई को सिक्सर्स ने दो साल के अनुबंध पर नियुक्त किया था। उन्होंने ग्रेग शिपरड की जगह ली थी, जिन्होंने पिछले सीज़न में क्लब को बीबीएल फाइनल तक पहुंचाया था। वह अभी मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम के कोचिंग स्टाफ़ का हिस्सा हैं और अगले महीने क्वींसलैंड के साथ अपनी नई भूमिका शुरू करेंगे।
सिडनी सिक्सर्स ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि मुख्य कोच जेम्स होप्स ने ब्रिस्बेन हीट और क्वींसलैंड बुल्स के मुख्य कोच का पद स्वीकार करने के अपने निर्णय के बारे में फ्रेंचाइजी को जानकारी दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित