समस्तीपुर , जून 17 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के सहयोगी एवं जेपी सेनानी और प्रमुख समाजवादी नेता मुनेश्वर सिंह का मंगलवार की रात उनके पैतृक गांव समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम मे निधन हो गया। वह करीब 90 वर्ष के थे।
मुनेश्वर सिंह के निधन पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुनेश्वर बाबू का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि मुनेश्वर बाबू एक समाजवादी नेता के रूप में चर्चित रहे है और वे जननायक कर्पूरी ठाकुर के सुख और दुख में भी सम्मिलित होने वाले सहयोगी के रूप मे भी शामिल थे। उनके निधन से पूरा गांव और समाज सदमें में है।
मुनेश्वर बाबू का अंतिम संस्कार आज जिले के कर्पूरी ग्राम मे पूरे सम्मान के साथ किया।
इस अवसर पर समस्तीपुर नगर निगम के उप महापौर राम बालक पासवान, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता बनारसी ठाकुर, समस्तीपुर रेल मंडल यात्री परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजीव सिंह एवं नित्यानंद ठाकुर समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्रद्वांजलिअर्पित की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित