जयपुर , अप्रैल 26 -- राजस्थान में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने सुजानगढ़ के चर्चित जेडीजे ज्वैलर्स फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एजीटीएफ) दिनेश एम एन के निर्देशन में हुई कार्रवाई में एजीटीएफ ने शनिवार देर रात इन दोनों बदमाशों को जयपुर से गिरफ्तार किया। जेडीजे ज्वैलर्स फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह तीन साल बाद पकड़ में आया हैं। यह रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो रंगदारी के लिए फायरिंग और हत्या जैसे मामलों में वांछित था।

इसके साथ 27 मुकदमों का आदतन अपराधी लक्ष्मण सिंह भी पकड़ा गया हैं जो वैशाली नगर और मकराना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और अन्य वारदातों का खुलासा करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित