जयपुर , अक्टूबर 16 -- राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा आयोजित शिविरों में 3774 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि शिविरों में लीजहोल्ड पट्टों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान की गयी। शिविर में आवेदन करने पर एक घंटे में ही पट्टे जारी किए गए, जिससे आवेदकों को मौके पर राहत मिली और उन्हें अपने कार्य के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ा।
श्री महाजन ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से नागरिकों को सरल, सुलभ और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। शिविरों में प्राप्त प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के साथ यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि आमजन को अपने कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित