जयपुर , अप्रैल 09 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बहुचर्चित जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में फरार पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया हैं।

एसीबी के पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने गुुरुवार को यहां मीडिया को बताया कि सुबोध अग्रवाल को नयी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि सुबोध अग्रवाल की गिरफ्तार से पहले इस मामले में चार लोगों की तलाश थी और अब इस मामले में अभी भी तीन लोगों को और गिरफ्तार किया जाना शेष हैं।

उन्होंने बताया कि यह करीब 960 करोड़ रुपए के घोटाले का मामला हैं जिसमें टेंडर के लिए फर्जी सर्टिफिकट लगाये गये और अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह सब कुछ फर्मो को ही फायदा पहुंचाने के लिए किया गया जो यह मामला करीब 960 करोड़ रुपए का था।

उन्होंने बताया कि मामले में जाचं चल रही हैं और इस मामले में शेष फरार तीन आरोपियों के खिलाफ स्टेडिंग वारंट जारी किए गये हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में गत 17 फरवरी से गिरफ्तार करना शुरु किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित