जयपुर , फरवरी 17 -- जेईई मेन 2026 (सत्र प्रथम) के घोषित परिणामों में एलन करियर इंस्टीट्यूट जयपुर का शानदार प्रदर्शन रहा है और जयपुर सिटी टॉपर एवं राष्ट्रीय जनरल-ईडब्ल्यूएस श्रेणी टॉपर एलन जयपुर से है।
परिणाम के बाद एलन ने यहां मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर टॉप 10 में से नौ विद्यार्थी एलन जयपुर के शामिल है जबकि छह विद्यार्थियों ने 99.99 पर्सेंटाइल एवं उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 23 विद्यार्थियों ने 99.90 पर्सेंटाइल एवं उससे अधिक अंक प्राप्त किए जो यह उल्लेखनीय उपलब्धि एलन की उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रणाली, सुव्यवस्थित तैयारी पद्धति और विद्यार्थी-केंद्रित मार्गदर्शन का प्रमाण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित