जयपुर , अप्रैल 29 -- राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर से सिकन्दरा सड़क को चार लेन में के लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को पत्र लिखा है।
श्री जूली ने पत्र में लिखा कि घारूहेडा से अलवर सिकन्दरा स्टेट हाईवे-25 सड़क वर्तमान में धारूहेड़ा से अलवर तक चार लेन में बनी हुई है तथा अलवर से सिकन्दरा तक सड़क दो लेन में बनी हुई है। यह सड़क अलवर को जयपुर से जोड़ने वाली तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या -48, एनएच-921, एनएच-248ए, एनएच-21 तथा नेशनल एक्सप्रेस-वे (एनई)-4 को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। इस सड़क पर कोठी नारायणपुर में मिलने वाली एनएच-921 सड़क का भी चार लेन चौड़ाईकरण का कार्य स्वीकृत है।
उन्होंने पत्र में कहा कि अब शेष अलवर से सिकन्दरा सड़क दो लेन चौडाई में है, जिस पर आये दिन दुर्घटना हो रही है। उन्होंने इस अलवर से सिकन्दरा सड़क का चौडाईकरण का कार्य स्वीकृत करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित