नयी दिल्ली , मई 20 -- वस्त्र मंत्रालय ने आगामी जुलाई में यहां होने वाले वैश्विक वस्त्र आयोजन 'भारत टेक्स 2026' के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए प्रतिभागियों, खरीदारों, प्रदर्शकों और आगंतुकों को आयोजन संबंधी जानकारी, प्रदर्शक खोज, बी2बी बैठकें, डिजिटल बैज, लीड कैप्चर तथा एआई आधारित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
वस्त्र मंत्रालय में सचिव नीलम शमी राव ने बुधवार को यहां 'भारत टेक्स 2026' इवेंट ऐप लॉन्च करते हुए बताया कि यह ऐप पंजीकृत प्रतिभागियों को प्रदर्शकों की खोज, बैठकें तय करने, आयोजन स्थल पर मार्गदर्शन प्राप्त करने, ज्ञान सत्रों तक पहुंच बनाने तथा वास्तविक समय में अपडेट हासिल करने में मदद करेगा। ऐप में एआई स्मार्ट असिस्टेंट भी होगा, जिसके माध्यम से उपयोगकर्ता कार्यक्रम-सारणी, दिशा-निर्देश और आयोजन से जुड़ी अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित