नयी दिल्ली , अक्टूबर 19 -- मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय, 24 अकबर रोड पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी और पार्टी महासचिव कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।
श्री रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी का स्वागत करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि उनके पुराने साथी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में घुटन महसूस हो रही थी और वहां के माहौल तथा कामकाज से उनका मन खिन्न हो गया था। उन्होंने कहा कि रामशरण नौटियाल फिर से कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं और पार्टी उनका स्वागत करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित