हैदराबाद , फरवरी 26 -- हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जुबली हिल्स मेट्रो स्टेशन के पास रोड नंबर 36 स्थित मंगलगिरी शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मॉल के सामने लगाए गए सजावटी सामग्री में आग लगने के बाद लपटें तेजी से भीतर तक फैल गईं। व्यस्त इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित