भरतपुर , अक्टूबर 21 -- राजस्थान में डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र में बडेसरा गांव में मंगलवार को जुड़वां बालकों की हत्या के मामले में पुलिस ने बच्चों की माँ और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बुधवार को बताया कि मृतक बालकों की मां प्रीति (35) उसके प्रेमी राजेश (40) दोनों मासूमों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रंसग के खुलासे की आशंका के चलते मां एवं उसके प्रेमी ने दोनों बालकों विनय एवं विष्णु की योजनाबद्ध तरीके से रात के समय घर में ही धारदार हथियारों से निर्मम हत्या करके उनके शवों को घर से कुछ दूरी पर डाल दिया था। इस मामले को लेकर मृतक बच्चों के नाना घनश्याम (64) ने अपनी बेटी, उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मृतक बच्चों की माँ प्रीति अपने पति की मृत्यु के बाद बच्चों के साथ अपने पिता के घर बडेसरा में रह रही थी। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित