बारां , जून 01 -- राजस्थान में बारां के मोठपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को जुआ खेलते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से 87 हजार 900 रुपये की राशि, तीन मोबाइल फोन और ताश के पत्तों की एक गड्डी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक अंदाशु ने बताया कि सूचना मिली थी कि हिंदुस्तान पेट्रोल पंप, गौघाट के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस दल ने मौके पर दबिश देकर वहां पांच व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और उनसे नकद राशि, मोबाइल फोन और ताश की गड्डी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित