उदयपुर , मई 16 -- राजस्थान के उदयपुर में पुलिस ने जुआघर चलाने वाले सरगना सहित 16 जुआरियों को गिरफ्तार करके जुआ सामग्री एवं 60 हजार रूपए नकद बरामद किए हैं।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने शुक्रवार शाम को सूरजपोल क्षेत्र में अशोक कुमावत के मकान में दबिश दी। वहां नरेश चौहान जुआघर का संचालन कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि पांच-पांच व्यक्तियों के तीन समूह में 15 व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके मौके से जुआ सामग्री ताश के पत्ते, 60 हजार सौ रूपए नकद बरामद किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित