पटना , अप्रैल 17 -- तत् जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत 'लीप 300' कार्यक्रम का पायलट रूप में राज्य के तीन जिलों के नौ प्रखंडों में क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों को समग्र आजीविका सहायता, निरंतर मार्गदर्शन एवं नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से एक निर्धारित अवधि में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है।
कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिभागियों के साथ सुदृढ़ संवाद, डिजिटल मॉनिटरिंग तथा फील्ड स्तर की गतिविधियों की समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) की ओर से एचडीएफसी बैंक के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के सामाजिक दायित्व के तहत सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो कार्यक्रम से संबंधित संवाद, डिजिटल मार्गदर्शन प्राप्त करने तथा गतिविधियों के प्रभावी मॉनिटरिंग एवं दस्तावेजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इसी क्रम में शुक्रवार को राज्य कार्यालय, जीविका में स्मार्टफोन वितरण के लिये उन्मुखीकरण-सह-वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य संबंधित सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को स्मार्टफोन के उद्देश्य एवं प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी देना तथा क्रियान्वयन इकाइयों एवं सामुदायिक संस्थाओं के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित