सीतापुर , सितंबर 8 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने कहा कि शिक्षा ही वह मूल मंत्र है, जो हमारे जीवन में प्रकाश भर सकता है. इसलिए हम सबको अक्षरों में छिपे ज्ञान के प्रकाश को प्राप्त करके अपने जीवन के मार्ग को प्रशस्त करना चाहिए। श्री पटेल ने कहा कि साक्षरता इस देश में बहुत आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी लोग साक्षरता के लिए जूझ रहे हैं .यह ऐसा पुनीत कार्य है जिससे आदमी को अपने दैनिक जीवन के कार्य करने के लिए अंगूठा लगाने की जगह हस्ताक्षर करने से एक नया जीवन प्रदान होता है।
इस अवसर पर जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता समग्र शिक्षा किसलय अग्निहोत्री ने नव साक्षर भारत मिशन को गति प्रदान करने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता बताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित