अल्मोड़ा , अक्टूबर 01 -- उत्तराखंड के अल्मोड़ा दौरे पर आए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।
श्री रावत ने गुरुवार को बिजली, पानी, खेल मैदान, शौचालय और फर्नीचर की समस्या वाले विद्यालयों में सुविधाओं के विकास तथा छत टपकने वाले विद्यालयों की मरम्मत के लिए यथाशीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री ने प्रत्येक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 07 अक्टूबर को सभी विद्यालयों में गढ़ भोज कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित