पटना , मार्च 20 -- बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने शुक्रवार को कहा कि जीरो टिलेज तकनीक किसानों के लिए बेहद लाभकारी है, जिससे उत्पादन लागत में कमी, जल एवं उर्वरक की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
श्री यादव ने आज पटना स्थित केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र में आयोजित एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हुए जीरो टिलेज तकनीक को किसानों के लिए "भविष्य की खेती" बताया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इंटरनेशनल पोटेटो सेंटर की ओर से "पुआल मल्चिंग के साथ जीरो टिलेज एवं एपिकल रूट कटिंग द्वारा बीज उत्पादन" विषय पर आयोजित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित