जीरकपुर , अक्टूबर 30 -- पंजाब में मोहाली के जीरकपुर में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। नगला रोड स्थित सुषमा ऑफिस और पटियाला चौक की एक किराना दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों जगह आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित