नयी दिल्ली , सितम्बर 08 -- भारतीय विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी जीना उइका को दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना में भारत की अगली उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुश्री उइका को बोत्सवाना में भारत के उच्चायुक्त की जिम्मेदारी दी गयी है। वह विदेश सेवा की 2006 बैच की अधिकारी हैं। इससे पहले भरत कुमार कुथाती वहां भारत के उच्चायुक्त थे।

सुश्री उइका के जल्द ही नया कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

भारत ने 1966 में बोत्सवाना की स्वतंत्रता के तुरंत बाद उसे मान्यता दी थी। भारत ने 1987 में बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन में अपना उच्चायोग खोला था। दोनों देशों के बीच पारंपरिक व्यापार मुख्य रूप से हीरा और रत्नों के क्षेत्र में रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित