नयी दिल्ली , अगस्त 04 -- दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में पहली जीत से उत्साहित पुरानी दिल्ली 6 अब लगातार दो अहम मुकाबलों के लिए तैयार है। टीम बुधवार को सेंट्रल दिल्ली किंग्स और गुरुवार को न्यू दिल्ली टाइगर्स का सामना करेगी। दोनों मुकाबले टीम के अभियान के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
पहले मैच में हार के बाद पुरानी दिल्ली 6 ने शानदार वापसी करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस को सात विकेट से हराया। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने दो ओवर से अधिक शेष रहते जीत दर्ज की। इस जीत के नायक देव लाकड़ा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में 64 रन की विस्फोटक पारी खेली। कप्तान अनुज रावत ने नाबाद 49 रन बनाकर पारी को संभाला और टीम को जीत तक पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित