जयपुर , जुलाई 01 -- वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दिवस के अवसर पर वाणिज्यिक कर विभाग ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
विभाग की मुख्य आयुक्त आनंदी के नेतृत्व में कर भवन मुख्यालय सहित विभाग के समस्त फील्ड कार्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्रीमती आनंदी ने कहा कि जीएसटी ने देश में एकीकृत एवं पारदर्शी कर व्यवस्था स्थापित कर व्यापार सुगमता को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि कर प्रशासन को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं करदाता-अनुकूल बनाने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है। साथ ही, वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित