भरतपुर , जुलाई 18 -- राजस्थान में भरतपुर में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार 10 करोड़ 52 लाख रुपये की वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) चोरी के आरोपी किसान फूड प्रोडक्ट्स के संचालक 'राहुल सुपारी' के ब्रांड नाम से सुगंधित सुपारियों के निर्माता द्वारका मतलानी को जयपुर के आर्थिक अपराध न्यायालय ने जेल भेज दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अलवर केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (सीजीएसटी) आयुक्त आशुतोष के निर्देश पर कर अपवंचन निरोधी दलों ने 17 जुलाई को भरतपुर में मतलानी के जवाहर नगर स्थित आवास के साथ कई अघोषित ठिकानों पर छापा मारकर जीएसटी की चोरी पकड़ी थी।

इस पर संचालक मतलानी को गिरफ्तार करके सीजीएसटी अलवर के निरीक्षक अमित जैन ने आर्थिक अपराध न्यायालय में पेश किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित