गिरिडीह , मई 20 -- झारखण्ड के गिरिडीह में केंद्र सरकार के केंद्रीय सीमा शुल्क उत्पाद विभाग के गिरिडीह जीएसटी कार्यालय में बुधवार को सीबीआई दबिश दी।
सीबीआई के बंगाल, झारखंड और ओडिशा की टीम ने संयुक्त रूप से केंद्रीय सीमा शुल्क उत्पाद विभाग के जीएसटी कार्यालय में छापेमारी की। छापेमारी की कार्रवाई सुबह 11 बजे से शुरू हुई जो देर शाम तक जारी थी। चर्चा है कि सीबीआई के कई बड़े अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की कार्रवाई पिछले कुछ सालों में जीएसटी क्लेशन में हुए गड़बड़ी को लेकर की गई है। सूचना के अनुसार जीएसटी क्लेशन में केंद्रीय सीमा शुल्क उत्पाद विभाग के गिरिडीह जीएसटी कार्यालय ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किये जाने की संभावना है। सूत्रों की माने तो जीएसटी क्लेशन में करोड़ो की गड़बड़ी सामने आ सकती है। फिलहाल सारे दस्तावेज खंगाले जा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित