चंडीगढ़ , मई 27 -- चंडीगढ़ बच्चों के टीकाकरण के बाद अब बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच-32) में देश का अपनी तरह का अनूठा एडल्ट-एल्डरली वैक्सीनेशन क्लिनिक शुरू किया गया है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को इसका उद्घाटन किया। क्लिनिक रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल और जीएमसीएच-32 के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहयोग से बी-ब्लॉक स्थित जेरियाट्रिक ओपीडी में संचालित होगा।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों के टीकाकरण को लेकर जागरूकता तो है, लेकिन 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए जरूरी टीकों की जानकारी और जागरूकता अभी भी सीमित है। बढ़ती उम्र के साथ प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, खासकर मधुमेह, हृदय रोग, अस्थमा, सीओपीडी और कमजोर प्रतिरक्षा वाले मरीजों में।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित