, Sept. 26 -- इससे पहले अतिथि गृह में आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी समिति ने नाराजगी जताई। समिति ने जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार को विद्यालयों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा प्रधानाध्यापकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

समिति ने कुमारबाग स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के निर्माणाधीन छात्रावास भवन का भी निरीक्षण किया। भवन निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित