पटना , फरवरी 28 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री और नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल के माध्यम से सेवाओं/सामग्री की खरीद में अनियमितता दूर करने के लिए चार सदस्यीय समिति गठित करने का निर्देश दिया है।
नगर विकास एवं आवास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में जीईएम पोर्टल के माध्यम से विभिन्न नगर निकायों द्वारा की जा रही सामग्री एवं सेवाओं की खरीद में अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है।
उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने इस संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने लिये आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा विकसित जीईएम पोर्टल सरकारी खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रतिस्पर्धात्मक तथा गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से लागू किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित