टिहरी , सितंबर 25 -- उत्तराखंड में टिहरी जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल ने सीए भूमि के संबंध में शुक्रवार को आयोजित बैठक में जीआईएस मैपिंग से चिन्हित 753 हेक्टेयर भूमि की ग्राउंड ट्रुथिंग के निर्देश दिए। जिलाधिकारी कार्यालय के वीसी कक्ष में आयोजित बैठक में संबंधित वन प्रभागों के डीएफओ समेत अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
जिलाधिकारी ने सभी पटवारियों को चिन्हित भूमि के कॉर्डिनेट्स प्राप्त कर मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन शुरू करने तथा उप जिलाधिकारियों को भी भूमि का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित डीएफओ को प्रक्रिया का नेतृत्व करते हुए यह जांचने को कहा कि चिन्हित भूमि सीए लैंड ट्रांसफर के निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित