कपूरथला , जनवरी 19 -- गुरु नानक स्टेडियम कपूरथला में मनाये जा रहे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस की पहली रिहर्सल सोमवार को सहायक आयुक्त विशाल वाट्स की निगरानी में पूरी हुई। उन्होंने विभिन्न स्कूलों से आये विद्यार्थियों द्वारा दी गयी प्रस्तुतियों की समीक्षा की गयी।
विशाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस संबंधी अगली रिहर्सल 21 जनवरी को होगी तथा 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इस मौके पर पंजाब पुलिस, अर्ध-सैनिक बलों और एन.सी.सी. कैडिटों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा पी.टी. शो तथा देश भक्ति को दर्शाता हुआ सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस मौके पर 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज लहराने की रस्म कपूरथला के जिला उपायुक्त श्री अमित कुमार पंचाल द्वारा अदा की जाएगी। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्रामियों और विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां वाली हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित