भोपाल , सितंबर 28 -- भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा भोपाल की कार्यकारिणी प्रबंध समिति की बैठक सोमवार को कलेक्टर सभागृह में कलेक्टर एवं अध्यक्ष प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नशामुक्ति केंद्र और वृद्धाश्रम सहित विभिन्न प्रस्तावों के संचालन को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान शासकीय जय प्रकाश चिकित्सालय में संचालित जन औषधी केन्द्र की व्यवस्थाओं और शासकीय हमीदिया चिकित्सालय में जन औषधी केन्द्र के स्थापना सहित जिला रेड क्रास शाखा भोपाल के कार्यालय स्थापना को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में अपर कलेक्टर एवं उपाध्यक्ष महेंद्र औचे, चेयरमैन बृजकिशोर संघी, वाइस चेयरमैन डॉ. अनिल पचोरी, सचिव प्रमोद सक्सैना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा सहित समिति के पदाधिकारी राधेश्याम पाण्डे और दिनेश शुक्ल सहित सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित