भिवानी , अक्टूबर 28 -- हरियाणा के भिवानी जिला बार एसोसिएशन में करवा चौथ के उपलक्ष्य में महिला अधिवक्ताओं द्वारा मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों पर आकर्षक मेहंदी लगवाकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

बार एसोसिएशन के प्रधान युधिष्ठिर वत्स ने कहा कि इस तरह के आयोजन व्यस्त न्यायिक कार्यों के बीच आपसी सहयोग, एकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। करवा चौथ प्रेम, विश्वास और पारिवारिक रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली। महिला अधिवक्ताओं ने आपसी मेलजोल और भाईचारे के साथ त्योहार मनाया। आयोजन से न्यायालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित