हमीरपुर , जनवरी 31 -- हिमाचल प्रदेश में बाल आश्रम सुजानपुर में बच्चों के कल्याण और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला प्रशासन ने वीनस फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है।

यहां शुक्रवार शाम हुए इस समझौते के तहत बच्चों को आवास, शैक्षिक सुविधाएं, मनोरंजन सुविधाएं, उच्च शिक्षा के अवसर और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि वे आत्मसम्मान के साथ जीवन गुज़ार सकें। जिला उपायुक्त गांधर्व राठौड़ ने जिला प्रशासन की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर किये, जबकि वीनस फाउंडेशन की ओर से प्रबंधन ट्रस्टी एकता चौधरी मौजूद रहीं। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान भी मौके पर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित