शिवपुरी , मार्च 05 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में जिला पुलिस बल द्वारा आज होली उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शिवपुरी के विशाल पुलिस परेड मैदान में होली समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जिले के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा शहर के कुछ गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने सूखी होली खेली और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित