हनुमानगढ़ , अक्टूबर 22 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तहत तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है।

जिला परिषद के 37 सदस्य पदों के लिए अब तक 90 अभ्यर्थियों ने 111 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। वहीं, तीसरे चरण में शामिल छह पंचायत समितियों के 130 सदस्य पदों के लिए 331 अभ्यर्थियों ने 361 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे तक है।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि तीसरे चरण में शामिल भादरा, हनुमानगढ़ जंक्शन, नोहर, पल्लू, पीलीबंगा और राजपुरा (8 बीएचडी) पंचायत समितियों में अब तक 331 अभ्यर्थियों ने 361 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित