दरभंगा , अगस्त 01 -- बिहार सरकार के पंचायती राजविभाग मंत्री दीपक प्रकाश ने जिला परिषद की आय बढ़ाने को लेकर सरकार की नई रणनीति की जानकारी दी। श्री प्रकाश ने परिसदन में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि जिला परिषद की संपत्तियों से अपेक्षित आय नहीं हो रही है। इस पर विभागीय स्तर पर गंभीर चर्चा हुई है और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने बताया कि जल्द ही एक राज्यस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जो विभिन्न जिलों का दौरा कर जिला परिषद की जमीनों और अन्य संपत्तियों का भौतिक निरीक्षण करेगी। कमेटी यह भी तय करेगी कि इन संपत्तियों का बाजार दर के अनुरूप बेहतर उपयोग और मोनेटाइजेशन कैसे किया जाए, जिससे जिला परिषद की आय बढ़े और स्थानीय निकाय आर्थिक रूप से मजबूत होकर विकास कार्यों को और गति दे सकें।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के विधान पार्षद देवेश कुमार के इस्तीफे को लेकर बिहार की वर्तमान राजनीति के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि वे पिछले दो दिनों से दरभंगा दौरे पर हैं और इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित