शिवहर , सितंबर 22 -- मजन को बेहतर, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने सरोजा सीताराम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।औचक निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था, मरीजों की कतार, अस्पताल परिसर की स्वच्छता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
ड्यूटी से अनुपस्थित चिकित्सकों पर सख्ती निरीक्षण के क्रम में कुछ चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों से कारण-पृच्छा करने तथा कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित रोस्टर ड्यूटी के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए। सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को चिकित्सक अथवा कर्मी की अनुपस्थिति के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए।
संबंधित अस्पताल प्रशासन को चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की नियमित निगरानी करने तथा ड्यूटी रोस्टर का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।बार बार निदेशित करने के बावजूद ड्यूटी रोस्टर को सुगोचर स्थल पर प्रदर्शित नहीं किए जाने को लेकर अस्पताल प्रशासन से कारण पृच्छा का निदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित