हाजीपुर , सितंबर 23 -- बिहार में वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की पहल एवं मार्गदर्शन में जिले में जीविका से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार एवं विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों से जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है।इसी क्रम में आज नारी सक्षम जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, तेरसिया, प्रखंड राघोपुर की प्रथम वार्षिक आमसभा का आयोजन गीता विवाह भवन, महनार रोड, हाजीपुर में किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त कुन्दन कुमार ने भाग लिया।

आमसभा में समिति की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित