देहरादून , फरवरी 19 -- उत्तराखंड में जिला न्यायालय देहरादून को एक बार फिर से गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है।
इसके बाद से मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची जिन्होंने फिर से एक बार गहन सर्च अभियान चलाया। डॉग स्क्वाड, बम डिस्पोजेबल दस्ते और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे, पूरे कोर्ट को जांचने के बाद भी ऐसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई जिससे कोई अनहोनी की आशंका हो।
देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि बीते रोज भी जिला न्यायालय को ऐसा एक मेल प्राप्त हुआ था।बीडीएस और अन्य टीमों की तरफ से सघन रूप से परिसर में सर्च अभियान चलाते हुए पूरी तरह से बिल्डिंग को सेनीटाइज किया गया था।
लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि आज भी जिला जज कार्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर एक बार फिर से ऐसा मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें जिला जज परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित