जयपुर , सितम्बर 29 -- राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन ने जिला न्यायाधीश संवर्ग के चार न्यायिक अधिकारियों के तबादले करके प्रशासनिक फेरबदल किया है।

न्यायिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तबादलों से संबंधित आदेश रजिस्ट्रार जनरल की ओर से आज जारी की गयी। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए संबंधित पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से हाल के दिनों में न्यायिक अधिकारियों के तबादलों और नई पदस्थापनाओं का सिलसिला जारी है। इससे पहले भी 26 सितंबर को 18 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए थे, जिनमें 16 अधिकारी जिला न्यायाधीश संवर्ग के थे।

नए फेरबदल को न्यायिक प्रशासन में कार्यों के बेहतर वितरण और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। तबादले के बाद संबंधित न्यायिक अधिकारी अपनी नई नियुक्ति वाले पद पर कार्यभार संभालेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित