पटना , अगस्त 22 -- िहार की राजधानी पटना की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनामिका टी. ने आज मसौढ़ी स्थित अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। पटना न्याय मंडल की नवनियुक्त प्रधान जिला जज ने मसौढ़ी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय पहुंचने के बाद सबसे पहले वकीलों के साथ एक बैठक की और उनकी समस्याओं , मांगों और सुझावों को गंभीरता पूर्वक सुना एवं उनके निराकरण पर विचार विमर्श किया।

जिला जज ने वकीलों को उनकी जायज मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती अनामिका टी. ने न्यायालय परिसर में उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण किया तथा न्यायालय के सुचारू संचालन एवं बेहतर समन्वय के लिए तत्काल एक समिति का भी गठन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित