बारां , फरवरी 18 -- राजस्थान में बारां जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक 23 फरवरी को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गयी है।
जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बुधवार को बताया कि बैठक 23 फरवरी को दोपहर बाद एक बजे होगी, जिसमें अन्ता सीट से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया शिरकत करेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा करेंगे। जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होगी।
इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, करण सिंह राठौड, निर्मला सहरिया, सभी अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि, ब्लाॅक, नगर अध्यक्ष और मण्डल अध्यक्ष शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित