नयी दिल्ली , सितंबर 27 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को देशभर के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को देशभर में प्रस्तावित जिला स्तरीय विरोध-प्रदर्शनों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

कांग्रेस ने पहले ही सभी जिला अध्यक्षों को जिला कलेक्ट्रेटों पर प्रदर्शन करने का निर्देश जारी किया है। श्री वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और जिला नेतृत्व को देशभर में अभियान को अंतिम मतदाता तक पहुंचाने और चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित