सहारनपुर , अगस्त 09 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा तहसील देवबंद के तत्वाधान में घर-घर-यज्ञ, हर घर यज्ञ के कार्यक्रम की श्रृंखला में रविवार को ग्राम बिलासपुर में द्वितीय चरण में 55 घरों में एक साथ यज्ञों का आयोजन किया गया।

मुख्य यज्ञ यशवीर आर्य के निवास पर आचार्य अजय शास्त्री के ब्रह्मत्व में हुआ। जिसके यजमान यशवीर आर्य परिवार रहे। आज का विषय यज्ञ से पर्यावरण शुद्धि रहा।

इस पर बोलते हुए तहसील मंत्री डॉ सुरेंद्र आर्य ने बताया कि यज्ञ हवन पर्यावरण शुद्धि का आधार है, इसमें डाले गए घृत एवं जड़ी बूटियां हजार गुना होकर वायु मंडल में फैलकर वायु को शुद्ध बनाती है जो मानव मात्र के लिए कल्याणकारी है।

इसी क्रम में आज चार पौधों का रोपण भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित