शिवपुरी , अक्टूबर 20 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में जिला अस्पताल के पास स्थित नाले से मंगलवार को एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने जिला चिकित्सालय के निकट नाले से शव बरामद किया। नवजात के माता-पिता की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि शिशु का जन्म किसी अन्य स्थान पर हुआ या जिला अस्पताल में हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित