गोपालगंज , सितंबर 14 -- बिहार के गोपालगंज के जिलाधिकारी ने सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपाय मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
श्री सौरभ ने समाहरणालय सभाकक्ष में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों पर यातायात संकेतक, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित